स्वप्नदोष एक ऐसी समस्या है जिसे अंग्रेजी में Nightfall भी कहा जाता है, और आप स्वप्नदोष का आयुर्वेदिक उपचार कर के इस परेशानी से रहत पा सकते है | दरसल, जब पुरुषो में रात में या फिर दिन में सोते समय सपने में स्वतः वीर्यपात हो जाता है तो ऐसी स्तिथि को स्वप्नदोष कहा जाता है | स्वपनदोष जो समस्या है वो अक्सर किशोरावस्था में या दिर विद्यार्थी जीवन में बहुत ज़्यादा देखने को मिलती है और जैसे जैसे पुरुषो की उम्र बढ़ने लगती है वैसे ही स्वप्नदोष खत्म होता चला जाता है |
कुछ पुरुषो में स्वप्नदोष कभी कभी होता है लेकिन कुछ में एक ही रात में 2 से 3 बार हो जाता है, और ये चीज पुरुष के मानसिक तृप्ति पे निर्भर करती है | स्वपनदोष में दिखाई देने वाले सपने पुरुष के व्यक्तिगत दैनिक जीवन की घटनाओ पर निर्भर करते है | स्वप्नदोष कभी कभी लगातार कई कई दिन तक होता रहता है और कभी तो लम्बे समय तक होता ही नहीं है, लेकिन एक शोध के अनुसार ये भी पाया गया है के स्वप्नदोष अविवाहित व्यक्तियों में ज़्यादा होता है |
स्वप्नदोष के प्रकार – Types of Nightfall in hindi
स्वप्नदोष के दो प्रकार होते है –
- स्वाभाविक या शरीरक्रियात्मक या मनोवैज्ञानिक (Natural or physiological or psychological) – ये अविवाहित पुरुषो में ज़्यादा देखने को मिलता है | स्वप्नदोष व्यक्ति की उम्र, उसके खान पान, आचार विचार और पुरुष के स्वस्थ आदि के कारण हर पुरुष में कम या ज़्यादा होता है | वैज्ञानिको की मानें तो उनके हिसाब से एक महीने में औसतन 3 से 5 बार तक स्वप्नदोष होना स्वाभाविक होता है और अगर महीने में 3 से 4 बार नहीं होता तो घबराने की कोई बात नहीं है, इसे कोई रोग न समझे और इसलिए ही इसे मनोवैज्ञानिक स्वप्नदोष भी कहा जाता है |
- विकृतिजन्य (Pathological) – ये ज़्यादातर उन लोगो को होता है जो हस्तमैथुन करने या फिर अप्राकृतिक क्रियाओं की वजह से पुरुषो में होता है | वैसे तो देखा जाये, हस्तमैथुन से वीर्यपात करते रहने वाले पुरुषों में स्वप्नदोष कम ही होता है , लेकिन जब वो पुरुष अचानक से हस्तमैथुन करना बंद कर देते है तो उनमे ये शिकायत ज़्यादा देखने को मिलती है | इसके कारण वीर्य पतला होने की शिकायत भी सामने आती है |
स्वप्नदोष के कारण – Nightfall Causes in hindi

स्वप्नदोष के कई कारण हो सकते है जैसे की :
- कामोत्तेजा बढ़ाने वाले दृश्य, जैसे की दिन में किसी सुन्दर स्त्री या लड़की को देख लेना, उनके संपर्क में आना या फिर उनके बारे में कपोल कल्पना करना |
- पत्नी या प्रेमिका की याद में बेचैन रहना या उनसे बहुत दिनों से न मिल पाना |
- उत्तेजना बढ़ाने वाली कहानिया पड़ना, किताबे पढ़ना या फिर अश्लील पोस्टर देखना इसी के साथ अशलील फिल्म देखना |
- खट्टा, चटपटा, मिर्च मसालेदार भोजन करना, बासी भोजन करना, कब्ज़ करने वाला खाना खाना | इसी के साथ तेल, गुड़, आचार, प्याज़, लहसुन, और कामोत्तेजना बढ़ाने वाली चीजों को अपने भोजन में शामिल करना भी स्वप्नदोष का एक कारण बन सकता है |
- रात में देर रात तक जाग कर खाना और सीधे ही सो जाना इसी के साथ सोने से पहले गर्म दूध पीने से भी स्वप्नदोष के लक्षण हो सकते है |
- रात को सोने से पहले पेशाब न करना या मूत्र त्याग की इच्छा होने के बाद भी, आलस की वजह से रात में न उठना |
- हस्तमैथुन भी स्वप्नदोष का एक बहुत बड़ा कारण हो सकता है | ज़्यादा हस्तमैथुन करने के बाद उसे छोड़ देने पर भी स्वप्नदोष होने लगता है
- कब्ज़ रहना भी स्वप्नदोष का एक बहुत बड़ा कारण है | मलाशय के मल से भरे होने से भी स्वप्नदोष होने की संभावना रहती है |
स्वप्नदोष के नुकसान – Side effects of Nightfall in hindi

- स्वप्नदोष के कारण शरीर बहुत ज़्यादा कमज़ोर होने लगता है और किसी भी काम को करने में मन नहीं लगता है |
- स्वप्नदोष के कारण वीर्य पतला होने की शिकायत सामने आती है |
- ज़्यादा स्वप्नदोष होने पर शरीर में मानसिक तौर पर कमज़ोरी आ जाती है, नींद नहीं आती और शीघ्रपतन भी होने लगता है |
- स्वप्नदोष के कारण आपके निजी अंग में भी तनाव आने की शिकायत आने लगती है |
स्वप्नदोष से बचाव – Prevention of Nightfall in hindi

- स्वप्नदोष से बचाव के लिए पुरुष कामोत्तेजक दृश्यों को देखने, उनके विषय में काम चर्चा करने और महिलाओ के ज़्यादा संपर्क में आने से बचें | अपने आप को बाकी किसी कार्यो में व्यस्त रखे |
- भोजन में सुधर करे | खट्टे, चटपटे, मिर्च मसालेदार भोजन से थोड़ी दूरी बनाएं रखें | बासी भोजन, कब्ज़ करने वाले भोजन, ज़्यादा तेल, गुड़, आचार, प्याज, लहसुन और बाकी कामोत्तेजक भोजन खाने से बचें |
- रात को देर से और ज़्यादा भोजन न करें देर रात तक | सोने से पहले या फिर देर रात में गर्म दूध का सेवन न करें और खाना खा कर तुरंत न सोए |
- रात को सोने से पहले बाथरूम अवश्य जाएँ, आलस की वजह से खुद को ना रोकें |
- अपने पूरे दिनचर्या में व्यायाम को ज़रूर शामिल करें | इससे जो कमज़ोरी है वो भी दूर हो जाएगी |
स्वप्नदोष के घरेलु उपाय – Home remedies for Nightfall in Hindi
त्रिफला : त्रिफला चूर्ण को 3 – 6 ग्राम शहद में मिलकर रोज़ सुबह शाम चाटने से स्वप्नदोष में बहुत फायदा मिलता है |

जौं और त्रिफला : रात को जौं और त्रिफला का काढ़ा तैयार करें और अगले दिन सुबह शहद मिलाकर पीने से भी स्वप्नदोष कम हो जाता है |

आंवला : बनारसी आंवले के मुरब्बे का एक ग्राम रोज़ सेवन करने से भी स्वप्नदोष में राहत मिलती है |

गुलाब : 5 – 6 ताजा गुलाब के फूल की पंखुड़ियों को मिश्री के साथ चबा चबा कर गाय के दूध के साथ रोज़ सुबह शाम सेवन करने से स्वप्नदोष दूर हो जाता है |

इमली की बीज : इमली के बीज और मिश्री को बराबर मात्रा में भुन कर रख ले और रोज़ सुबह गाय के दूध के साथ सेवन करें |
